RPSC SI Recruitment 2025: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदनों में संशोधन शुरू, जानें जरूरी तारीखें और प्रक्रिया

जयपुर, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने आवेदनों में ऑनलाइन संशोधन (Correction) और अपात्र अभ्यर्थियों को आवेदन विथड्रॉ करने का अवसर प्रदान किया है।

संशोधन की समय-सीमा और विवरण

अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

  • क्या सुधार नहीं सकते: अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर।
  • क्या सुधार सकते हैं: इन 5 विवरणों के अलावा अन्य सभी प्रविष्टियों में सुधार संभव है।
  • संशोधन शुल्क: इसके लिए 500 रुपये का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा।

परीक्षा का कार्यक्रम (Exam Schedule)

आयोग सचिव के अनुसार, परीक्षा दो चरणों में 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी:

  1. प्रथम सत्र (सामान्य हिंदी): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
  2. द्वितीय सत्र (सामान्य ज्ञान व विज्ञान): दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

गलत सूचना देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

आयोग ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत सूचना के आधार पर आवेदन किया है और वह अपनी अहर्ता (Eligibility) न होने पर आवेदन विथड्रॉ नहीं करता है, तो उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडित किया जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों को 1 साल के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार (Debar) भी किया जा सकता है।

आवेदन विथड्रॉ करने की सुविधा

वे अभ्यर्थी जो परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं या पात्र नहीं हैं, वे एसएसओ (SSO) पोर्टल पर ‘माय रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में जाकर ‘विथड्रॉ’ बटन पर क्लिक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक वित्तीय वर्ष में 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर OTR (One Time Registration) सुविधा ब्लॉक कर दी जाएगी, जिसे भारी जुर्माने (750 से 1500 रुपये) के बाद ही बहाल किया जा सकेगा।

तकनीकी सहायता

किसी भी कठिनाई के लिए अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 9352323625, 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment