SC के फैसले पर डोटासरा: ‘अरावली बचाओ’ संघर्ष की जीत, खनन माफियाओं को बताया करारा जवाब

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसलों को जनता और पर्यावरण की बड़ी जीत बताया है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्णयों ने साबित कर दिया है कि देश में कानून और न्याय से ऊपर कोई सत्ता नहीं है।

खनन माफियाओं पर लगाम डोटासरा ने अरावली मामले पर कोर्ट के रुख की सराहना करते हुए कहा कि परिभाषा बदलने के पुराने फैसले पर रोक लगाना खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष की जीत है, जिन्होंने अरावली को बचाने के लिए आवाज उठाई थी।

उन्नाव फैसले पर प्रतिक्रिया उन्नाव मामले में पूर्व विधायक की जमानत रद्द होने पर डोटासरा ने कहा कि यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा के प्रति न्यायपालिका की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट संदेश गया है कि पीड़ितों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा, चाहे आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो।

डोटासरा ने भरोसा जताया कि जनवरी में आने वाला अंतिम फैसला भी जनभावनाओं के पक्ष में ही रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment