चित्तौड़गढ़ के स्वदेशी मेले में ‘बाल विवाह निषेध’ पोस्टर का विमोचन; 100 दिवसीय अभियान को मिला जनप्रतिनिधियों का साथ

चित्तौड़गढ़। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ बनाने के संकल्प के साथ चल रहे 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत रविवार को चित्तौड़गढ़ में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। यहाँ आयोजित ‘राष्ट्रीय स्वदेशी मेले’ में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार किए गए बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन इस जागरूकता पोस्टर का विमोचन प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और इसे समाज के लिए आवश्यक बताया। पोस्टर के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment