मंत्रियों के किले ध्वस्त, दिग्गज नेताओं के परिवारों में भी बड़ा उलटफेर! जानें राजस्थान के किस जिले की पंचायत समिति में किस पार्टी ने मारी बाजी

जयपुर: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026 के नतीजों ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंत्रियों के सियासी प्रभाव और चुनावी दावों की पोल खोल दी है। प्रदेश के कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों तथा गृह क्षेत्रों में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, विधि मंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम जैसे दिग्गजों के इलाकों में भाजपा जीत के लिए तरसती नजर आई। हालांकि, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई समेत कुछ क्षेत्रों में भाजपा अपनी साख बचाने में सफल रही।

मंत्रियों के गढ़ में भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन

  • चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर: प्रभार वाले फलोदी जिला परिषद के 23 वार्डों में से कांग्रेस ने 21 पर कब्जा किया, जबकि भाजपा महज 2 वार्ड पर सिमट गई। खींवसर के अपने विधानसभा क्षेत्र लोहावट में भाजपा एक भी वार्ड नहीं जीत सकी।
  • विधि मंत्री जोगाराम पटेल: गृह क्षेत्र लूणी में कांग्रेस ने 10 और भाजपा ने 6 वार्ड जीते। जोधपुर जिला परिषद के 43 वार्डों में से कांग्रेस ने 32 पर परचम लहराया, जबकि भाजपा को महज 8 सीटें मिलीं।
  • कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा: सवाईमाधोपुर के 23 वार्डों में से कांग्रेस ने 15 और भाजपा ने 6 पर जीत दर्ज की (2 निर्दलीय)। वहीं, मलारना डूंगर के 17 वार्डों में से 15 पर कांग्रेस विजयी रही।
  • गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम: डीग के बृजनगर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद की 6 में से 5 सीटें कांग्रेस और 1 भाजपा ने जीती। पंचायत समिति के 29 वार्डों में कांग्रेस ने 15, निर्दलीयों ने 9 और भाजपा ने केवल 4 सीटें जीतीं।
  • जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी: विधानसभा क्षेत्र की टोडारायसिंह और पचेवर पंचायत समितियों में कांग्रेस को बहुमत मिला। मालपुरा के 15 वार्डों में भाजपा 7 सीटों के साथ सबसे आगे रही, पर बहुमत से चूक गई (कांग्रेस 6, रालोपा 1, निर्दलीय 1)।
  • गोपालन मंत्री जोराराम: सुमेरपुर के 4 जिला परिषद वार्डों में से 3 पर कांग्रेस व 1 पर भाजपा जीती। पंचायत समिति के 21 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने कब्जा किया।
  • खाद्य मंत्री सुमित गोदारा: लूणकरनसर पंचायत समिति की 27 सीटों में से कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 9 सीटें जीतीं।
  • महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार: जायल पंचायत समिति के 19 वार्डों में भाजपा को 4, जबकि कांग्रेस व आरएलपी को 7-7 सीटें मिलीं।
  • सैनिक कल्याण मंत्री विजय सिंह चौधरी: नावां पंचायत समिति के 21 वार्डों में भाजपा केवल 3 सीट जीत पाई, जबकि कांग्रेस ने 10 और आरएलपी ने 8 सीटें जीतीं।
  • राजस्व मंत्री हेमंत मीणा: प्रतापगढ़ जिला परिषद की 25 सीटों में से कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 7 और बीएपी ने 7 सीटें जीतीं। हालांकि, उनकी रिश्तेदार कल्पना मीना चुनाव जीतने में सफल रहीं।
  • उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई (राहत): गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बढ़त बनाई। जिला परिषद के 7 में से 4 वार्ड भाजपा ने जीते और कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी। गुड़ामालानी पंचायत समिति के 17 में से 12 वार्डों पर भी भाजपा ने कब्जा किया।

दिग्गज नेताओं के परिवारों में कहीं जश्न तो कहीं झटका

चुनावी नतीजों ने कई बड़े राजनीतिक परिवारों के समीकरण भी बदल दिए। कांग्रेस सांसद संजना जाटव के जेठ श्रीनिवास जाटव खेरली-सौंखर पंचायत समिति से हार गए, लेकिन जेठानी प्रिया और देवरानी ज्योति जीत गईं। वहीं, भाजपा विधायक रमेश खींची की दोनों पुत्रवधुएं खेरली-सौंखर से चुनाव हार गईं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा के पुत्र राजपाल सिंह को जिला परिषद चुनाव में हार मिली।

दूसरी ओर, कई दिग्गजों के परिजनों ने शानदार जीत दर्ज की:

  • कांग्रेस खेमे में जीत: विधायक कांति मीणा की पुत्रवधू नेहा मीणा (थानागाजी), विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी (जिला परिषद), पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई अमरदीन फकीर व अमीन खान (जैसलमेर जिप), पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की पुत्री सरित चौहान (जिप) व पुत्र गौरव चौहान (छत्तरगढ़ पंस), विधायक अनिल शर्मा के भाई की पत्नी अंजूबाला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत की पुत्रवधू, पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की पुत्री अलका बैरवा, पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश की पुत्री देवांगना भंडारी, पूर्व विधायक धीरज गुर्जर की मां सीता देवी और पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा (खण्डार जिप) व पुत्र मयंक तिलकर (पंस) ने जीत हासिल की।
  • भाजपा खेमे से जीत: पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी ने बूंदी जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता।

राजस्थान के 37 जिलों की पंचायत समितियों में पार्टियों का प्रदर्शन

जिलासमितियांप्रतिनिधिभाजपाकांग्रेसअन्यनिर्दलीयसमितियों में पार्टियों की स्थिति
अजमेर1018083801601भाजपा 5, कांग्रेस 5
अलवर11221451050663कांग्रेस 7, त्रिशंकु 4
बालोतरा1117973703105भाजपा 3, कांग्रेस 4, आरएलपी 1, त्रिशंकु 3
बांसवाड़ा16280601159510कांग्रेस 6, बीएपी 4, त्रिशंकु 6
बाड़मेर17269621207512भाजपा 2, कांग्रेस 5, आरएलपी 4, त्रिशंकु 6
ब्यावर712956650107भाजपा 1, कांग्रेस 5, त्रिशंकु 1
भरतपुर715932460576भाजपा 5, कांग्रेस 2
भीलवाड़ा162881111650210भाजपा 3, कांग्रेस 11, त्रिशंकु 2
बीकानेर15263651553112भाजपा 1, कांग्रेस 13, त्रिशंकु 1
बूंदी814239762204कांग्रेस 5, त्रिशंकु 3
चित्तौड़गढ़11199791170300भाजपा 3, कांग्रेस 7, त्रिशंकु 1
चूरू13231931141212भाजपा 5, कांग्रेस 8
दौसा14240591350541कांग्रेस 9, त्रिशंकु 5
डीडवाना-कुचामन919146686611कांग्रेस 1, आरएलपी 2, त्रिशंकु 6
डीग513721390374भाजपा 3, कांग्रेस 2
धौलपुर613830661428भाजपा 1, कांग्रेस 5
डूंगरपुर1423468748705भाजपा 4, कांग्रेस 3, बीएपी 3, त्रिशंकु 4
हनुमानगढ़10208471033820कांग्रेस 8, माकपा 2
जयपुर22386872166020भाजपा 2, कांग्रेस 14, आरएलपी 1, त्रिशंकु 5
जैसलमेर1015037920615कांग्रेस 10
जालोर14262991560502भाजपा 1, कांग्रेस 13
झालावाड़817879950103भाजपा 2, कांग्रेस 6
झुंझुनूं14248731300639कांग्रेस 9, त्रिशंकु 5
जोधपुर23351811956211कांग्रेस 14, आरएलपी 3, त्रिशंकु 6
खैरथल-तिजारा611032420332कांग्रेस 3, त्रिशंकु 3
कोटपूतली-बहरोड़814631700141कांग्रेस 3, त्रिशंकु 5
नागौर1221239629219कांग्रेस 2, आरएलपी 3, त्रिशंकु 7
पाली917982900007भाजपा 6, कांग्रेस 3
फलोदी9141181021207कांग्रेस 9
प्रतापगढ़813842553902भाजपा 1, कांग्रेस 2, बीएपी 3, त्रिशंकु 2
राजसमंद916158970204भाजपा 2, कांग्रेस 7
सवाई माधोपुर8160331060513कांग्रेस 8
सलूम्बर710543342503भाजपा 2, कांग्रेस 2, बीएपी 3
सीकर16304871791721भाजपा 2, कांग्रेस 14
सिरोही814636920711भाजपा 1, कांग्रेस 7
टोंक816046941208कांग्रेस 7, त्रिशंकु 1
उदयपुर203181461372312भाजपा 9, कांग्रेस 11

👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment