करोड़ों के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में बड़ा अपडेट, तत्कालीन अधिशासी अभियंता विशाल सक्सैना को मिली जमानत

जयपुर: करोड़ों रुपये के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से एक और आरोपी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पीएचईडी (PHED) के तत्कालीन अधिशासी अभियंता विशाल सक्सैना को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

जस्टिस शुभा मेहता की एकलपीठ ने यह आदेश पारित करते हुए कहा कि आरोपी 17 फरवरी 2026 से अभिरक्षा में है और उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अदालत ने यह भी माना कि मामले में जांच पूरी होने के बाद चालान पेश किया जा चुका है और ट्रायल पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा, इसलिए आरोपी को जमानत का लाभ देना उचित होगा।

सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता संदीप सक्सैना ने अदालत को बताया कि 2023 में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता माया राम सैनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में ग्रामीण इलाकों में पानी पहुंचाने के जेजेएम प्रोजेक्ट में अनियमितताएं सामने आई थीं। उसी जांच के आधार पर 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिनमें विशाल सक्सैना भी शामिल हैं। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि इस मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी, संजय बढ़ाया और मुकेश पाठक सहित अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है, ऐसे में लंबे समय से जेल में बंद प्रार्थी को भी जमानत दी जाए।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment