CCTV में कैद ‘स्विफ्ट गैंग’ की करतूत: श्याम नगर में थार को बनाया निशाना, शातिर चोरों की सनसनीखेज वारदात से उड़े होश

जयपुर। राजधानी जयपुर के पॉश इलाके श्याम नगर में तड़के-तड़के बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई है। मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे घर के बाहर खड़ी महिंद्रा थार गाड़ी को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने न सिर्फ गाड़ी के पीछे लगा हुड तोड़ दिया, बल्कि उसमें लगा कीमती अलॉय व्हील और स्टेपनी टायर भी खोलकर फरार हो गए।

‘स्विफ्ट गैंग’ का शातिर अंदाज:

पीड़ित गौरव खुंटेटा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए चार शातिर बदमाश एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे, जिसकी छत काले रंग की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात और संदिग्ध गाड़ी साफ-साफ कैद हो गई है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी का एक ड्राइवर पहिए पर था, जबकि तीन अन्य बदमाश नीचे उतरे और उन्होंने महज कुछ ही मिनटों में थार का हुड तोड़कर स्टेपनी और अलॉय व्हील अलग कर लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच:

श्याम नगर थानाधिकारी हरि सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके के अन्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और काली छत वाली उस संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार की तलाश तेजी से की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment