विद्या संबल योजना 2026: करौली के सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल

राजस्थान में सरकारी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘विद्या संबल योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, करौली द्वारा जिले के राजकीय विद्यालयों में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर दी गई है

योग्यता एवं आयु सीमा

  • योग्यता: संबंधित पद एवं विषय हेतु राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 में प्रावधानित योग्यता अनिवार्य है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों में न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता अंग्रेजी माध्यम में होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: सेवानिवृत शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही इस योजना के तहत कार्य करने के पात्र होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां और समय-सारणी

  • विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन: 01 सितंबर 2026 (प्रातः 10:30 बजे तक)
  • आवेदन की अवधि: 01 सितंबर 2026 (प्रातः 10:30 बजे) से 07 सितंबर 2026 (दोपहर 01:00 बजे तक)
  • अस्थाई वरीयता सूची जारी करना: 09 सितंबर से 10 सितंबर 2026 (दोपहर 02:00 बजे तक)
  • अंतिम एवं स्थाई वरीयता सूची का प्रकाशन: 14 सितंबर 2026 (सांय 06:00 बजे तक)
  • चयनित अभ्यर्थियों के आदेश जारी करना: 18 सितंबर 2026

मानदेय विवरण

विद्या संबल योजना के तहत प्राध्यापक (कक्षा 11 से 12) के लिए 400 रुपये प्रति घंटा की दर से भुगतान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम मासिक सीमा 30,000 रुपये होगी। यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी होगी और सत्रांत (31 मार्च 2027) अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment