नगरीय निकाय चुनाव के चलते 70वीं जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियों में संशोधन

कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा सत्र 2026-27 की 70वीं जिला एवं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण संशोधित आदेश जारी किया गया है.

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव (अगस्त-सितंबर 2026) के कार्यक्रम की घोषणा के कारण सरकारी शारीरिक शिक्षकों और अन्य कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है.

संशोधित खेलकूद प्रतियोगिता तिथियां

  • विद्यालय स्तर: सभी समूहों के लिए विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 31.08.2026 से पूर्व आयोजित की जाएंगी.
  • प्रथम समूह: जिला स्तर पर 16.09.2026 से 20.09.2026 तक और राज्य स्तर पर 25.09.2026 से 01.10.2026 तक.
  • द्वितीय समूह: जिला स्तर पर 18.09.2026 से 22.09.2026 तक और राज्य स्तर पर 28.09.2026 से 04.10.2026 तक.
  • तृतीय समूह: जिला स्तर पर 21.09.2026 से 25.09.2026 तक और राज्य स्तर पर 30.09.2026 से 06.10.2026 तक.
  • चतुर्थ समूह: जिला स्तर पर 08.10.2026 से 12.10.2026 तक और राज्य स्तर पर 17.10.2026 से 23.10.2026 तक.

शेष आदेश पहले की तरह यथावत रहेंगे.


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment