SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: 17 महीने से फरार 10 हजार का इनामी राजमोहन मीणा जयपुर से गिरफ्तार, डमी अभ्यर्थी बैठाकर बना था फ्लाइंग कमांडर

जयपुर: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 (SI Recruitment Exam) के पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने करीब 17 महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजमोहन मीणा को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने परीक्षा में खुद न बैठकर डमी अभ्यर्थी का इस्तेमाल किया था और फ्लाइंग कमांडर के पद पर चयनित हुआ था

10 लाख में हुआ था पेपर का सौदा

एसओजी पूछताछ में सामने आया कि सवाई माधोपुर निवासी 29 वर्षीय आरोपी राजमोहन मीणा ने पेपर लीक गिरोह के सरगना और टोंक निवासी हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया था। हनुमान प्रसाद के जरिए ही राजमोहन की जगह परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाया गया था। इस शातिर तरीके से परीक्षा पास करने के बाद राजमोहन ने मेरिट में 162वीं रैंक हासिल की थी और उसका चयन हो गया था

प्रशिक्षण के दौरान हो गया था फरार

चयन के बाद आरोपी ने आरपीटीसी (RPTC) जोधपुर में पुलिस प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। लेकिन पोल खुलने के डर से वह 22 मार्च 2025 को प्रशिक्षण केंद्र से ही फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने पैतृक घर जाने के बजाय जयपुर आ गया और करतारपुरा फाटक के पास एक किराए का कमरा लेकर छिपकर रह रहा था। उसकी इस संलिप्तता पर SOG जयपुर द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था

एसओजी की कार्रवाई और रिमांड

एसओजी की विशेष टीम ने पुख्ता तकनीकी इनपुट के आधार पर मंगलवार (11 अगस्त) को आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद 11 अगस्त को ही उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय ने उसे 15 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसओजी अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment