अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (Renal Transplantation Urology – सुपर स्पेशियलिटी), 2021 के पदों के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कारों की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 30 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार के लिए आवश्यक निर्देश और दस्तावेज
आयोग सचिव रामनिवास मेहता द्वारा जारी सूचना के अनुसार, साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:
- अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना होगा।
- इसके साथ ही नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र (Original ID Proof) साथ रखना अनिवार्य है।
- अपने सभी समस्त मूल प्रमाण-पत्र (Original Certificates) और उनकी फोटो प्रतियों (Photocopies) के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।
- यदि कोई अभ्यर्थी दस्तावेज या पहचान-पत्र के साथ उपस्थित नहीं होता है, तो उसे साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र (Interview Letters) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे।
