राजस्थान विधानसभा को उड़ाने की धमकी: 1 बजे आत्मघाती धमाके की चेतावनी से जयपुर पुलिस में मचा हड़कंप

राजस्थान विधानसभा को दहलाने की एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 की सुबह विधानसभा सचिवालय को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर ठीक 1 बजे आत्मघाती धमाका करने का दावा किया गया है

धमकी भरा ईमेल और खतरनाक साजिश:

‘ganjababu@proton.me’ नामक आईडी से भेजे गए इस ईमेल में बताया गया है कि जयपुर में दो प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को भेजा गया है । ईमेल के अनुसार, हमलावर अपनी पोशाक के नीचे ‘इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट’ (जैकेट) पहनकर आएंगे । साजिश के मुताबिक, विधानसभा परिसर में पहले से ही 4 साइनाइड गैस बम छिपाए गए हैं । जैसे ही हमलावर इन बमों के पास पहुंचेंगे, जीपीएस (GPS) तकनीक के जरिए धमाका खुद-ब-खुद सक्रिय हो जाएगा ।

आत्मघाती हमले का भी जिक्र:

ईमेल में आगे चेतावनी दी गई है कि यदि मुख्य बमों को निष्क्रिय कर दिया गया, तो हमलावर ‘बेल्ट बम’ का उपयोग कर खुद को उड़ा लेंगे । दावा किया गया है कि इन बेल्टों में 1.5 किलोग्राम ‘सिलिकॉन’ विस्फोटक भरा हुआ है । धमकी देने वाले ने विशेष रूप से शुक्रवार का हवाला देते हुए केवल एक समुदाय विशेष को परिसर से बाहर निकालने की बात कही है ।

जातीय और राजनीतिक विद्वेष:

धमकी भरे पत्र में तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने की कोशिशों और ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं । साथ ही, अंत में “Nivetha Pethuraj-Udhayanidhi Sindabad!” का नारा भी लिखा गया है । सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के आईपी एड्रेस और उसमें किए गए दावों की गहनता से जांच कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment