घड़ी का जीवन में महत्व और प्रभाव– घड़ी हमारे जीवन में केवल समय बताने वाली वस्तु नहीं है बल्कि इसे ऊर्जा के संतुलन और पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बनाए रखने वाले उपकरण के रूप में देखा जा सकता है। घड़ी का हमारे घर और ऑफिस दोनों में ही बड़ा महत्व है। यही घड़ी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर हमारे जीवन में उन्नति ला सकती है साथ ही घर- परिवार और ऑफिस में भी सामंजस्य को लेकर इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
वास्तु अनुसार घड़ी का रंग, डिजाइन और साइज-
● वास्तु के अनुसार घर और ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए घड़ी का रंग, साइज और उसकी डिजाइन भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। आप शुभ रंगों के हिसाब से सफेद, क्रीम, आसमानी और हल्के हरे रंग के साथ ही हल्का ग्रे और हल्का नीला रंग भी आप प्रयोग कर सकते हैं। आपको अशुभ रंगों जैसे काले अथवा गहरे नीले रंग वाली घड़ियों को लगाने से बचना चाहिए। यदि घड़ी के आकार की बात करें तो आपको गोल आकार में घड़ी का चुनाव काफी अनुकूल साबित हो सकता है। आप चौकोर घड़ी भी घर या ऑफिस में लगा सकते हैं लेकिन आपको अनियमित आकर , नुकीले एंगल वाली घड़ियों अथवा त्रिकोणीय आकर वाली घड़ियों को घर अथवा ऑफिस में लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे आपको सकारात्मक की जगह नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह देखने को मिल सकता है। आपको बहुत ज्यादा बड़ी और भारी घड़ी भी नहीं लगानी चाहिए, मध्यम आकार की और आंखों को उपयुक्त लगने वाली घड़ी का प्रयोग करें। घड़ी की सामग्री के रूप में आप लकड़ी, हल्का मेटल या अच्छी क्वालिटी वाली प्लास्टिक से बनी घड़ियों का प्रयोग कर सकते हैं।
● वास्तु अनुसार जानिए रिस्ट वॉच के लिए शुभ रंग– वास्तु के अनुसार व्यक्ति को गोल्डन कलर, सिल्वर या फिर स्टील कलर की घड़ी को हाथ में पहनना काफी शुभ परिणाम देता है। ये सभी पॉजिटिव कलर समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करके व्यक्ति के जीवन में शुभता लाते हैं।
● घड़ी की डिजाइन की बात करें तो गोल डायल वाली घड़ियां आपको शुभता और संपर्कों को बढ़ाने में काफी हेल्पफुल साबित हो सकती हैं। घड़ी में संभव हो सके तो मेटल चैन या स्ट्रैप की घड़ी का ही चुनाव करे। ऐसा माना जाता है कि दाएं हाथ में घड़ी पहनने पर सफलता, आर्थिक उन्नति और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।
घड़ी को लेकर सामान्य निर्देश–
● घर में रुकी हुई या फिर टूटी हुई घड़ी को काफी अशुभ माना जाता है। इसे आपको तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
● बहुत ज्यादा गहरे या काले रंग से सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है इसलिए घड़ी के लिए इन रंगों से बचना चाहिए।
● घर में बहुत ज्यादा भारी और बड़े आकार की घड़ी नही लगाएं, इसके साथ ही तीखे और नुकीले आकर वाली घड़ियों को भी अपने घर में लगाने से आपको बचना चाहिए।
● घड़ी को गलत स्थान और दिशा में कभी नहीं लगाएं क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा में कमी और आर्थिक बाधाएं देखने को मिल सकती हैं।
● बहुत ज्यादा गंदी और धुंधली घड़ी से भी आपको आर्थिक समस्या या टाइम मैनेजमेंट की कमी देखने को मिल सकती है।
● आप सभी जातक अपने घर और ऑफिस में वास्तु के नियमों के अनुसार घड़ी का प्रयोग करिए, निश्चित रूप से आपको पॉजिटिव एनर्जी, आर्थिक उन्नति और लाइफ में स्पीड देखने को मिलेगी।
Note- यह लेख वास्तु के दृष्टिकोण पर आधारित है और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से लिखा गया है।
डॉ. योगेश व्यास
ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, अंक ज्योतिषविद् एवं शोधकर्ता
भारतीय ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम, डॉ. योगेश व्यास पिछले लगभग 20 वर्षों से ज्योतिषीय अनुसंधान और 15 वर्षों से अधिक समय से व्यावसायिक परामर्श के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य (टॉपर), NET (ज्योतिष शास्त्र एवं संस्कृत) तथा Ph.D. (ज्योतिष शास्त्र) से अलंकृत डॉ. व्यास ने 25 से अधिक प्रकाशित पुस्तकें भी लिखी हैं।
संपर्क: ASTRO Vyas Ji | मानसरोवर, जयपुर