Rajasthan Athletes Job: मेडल लाओ, नौकरी पाओ! पैरालंपियन मोना बनेंगी लेक्चरर, जानें किसे मिला कौन सा पद

Ravindar Kumar
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने ‘आउट ऑफ टर्न पॉलिसी’ (Out of Turn Policy) के तहत 137 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का रास्ता साफ कर दिया है। खेल विभाग की लंबी समय से अटकी फाइलों को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है, जिससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

ये स्टार खिलाड़ी बनेंगे DSP (पुलिस उपाधीक्षक)

सरकार के इस फैसले के तहत कई नामचीन खिलाड़ियों को राजस्थान पुलिस में सीधे डीएसपी (DSP) का पद दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

  • रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi): भारतीय क्रिकेटर
  • दिव्यकृति सिंह (Divyakriti Singh): एशियन गेम्स मेडलिस्ट (घुड़सवारी)
  • मानिनी कौशिक (Manini Kaushik): एशियन गेम्स मेडलिस्ट (शूटर)
  • सचिन (Sachin): एशियन गेम्स मेडलिस्ट (कबड्डी)

मोना अग्रवाल बनेंगी लेक्चरर, राकेश-अनीता को कोच का पद सिर्फ पुलिस सेवा ही नहीं, शिक्षा और प्रशिक्षण क्षेत्र में भी नियुक्तियां दी गई हैं:

  • मोना अग्रवाल (पैरालंपियन): इन्हें शारीरिक शिक्षा में ‘व्याख्याता’ (Lecturer) बनाया जाएगा।
  • राकेश भैरा और अनीता (पैरा गेम्स मेडलिस्ट): इन्हें ‘कोच’ के पद पर नियुक्ति मिली है।
  • इसके अलावा, नेशनल गेम्स और चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले 130 खिलाड़ियों का चयन उप-कारापाल, कांस्टेबल, आबकारी सिपाही, आबकारी रक्षक और कनिष्ठ सहायक जैसे पदों पर किया गया है।

जून 2026 तक 300 और नौकरियां: खेल मंत्री खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आंकड़ों के जरिए बताया कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है:

  • नियुक्तियां: पिछली सरकार ने 5 साल (2019-23) में 248 खिलाड़ियों को नौकरी दी थी, जबकि मौजूदा सरकार ने 2 साल (2023-25) में ही 186 को नियुक्ति दे दी है और अब 137 को मंजूरी मिली है। जून 2026 तक 300 से ज्यादा और नियुक्तियां दी जाएंगी।
  • प्रोत्साहन राशि: पिछली सरकार ने 5 साल में 72 करोड़ रुपये दिए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने 2 साल में ही 40 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को प्रदान कर दी है।

खेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि स्पोर्ट्स काउंसिल में बचे हुए आवेदन फॉर्म भी जल्द सचिवालय भिजवाए जाएंगे ताकि शेष खिलाड़ियों को भी जल्द नियुक्ति मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *