कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव,SMS अस्पताल के ICU में भर्ती;CM भजनलाल शर्मा ने फोन कर जाना कुशलक्षेम

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए जाने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के मेडिकल आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं। उनकी स्थिति पहले से बेहतर और पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर 24 घंटे कड़ी नजर रख रही है।

विशेष टीम की निगरानी में चल रहा इलाज

अस्पताल के मेडिसिन डिपार्टमेंट के अंतर्गत डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट में उनका उपचार किया जा रहा है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने जानकारी दी कि स्वाइन फ्लू के तय मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत मंत्री का इलाज शुरू किया गया है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. महेन्द्र अग्रवाल की देखरेख में बनी विशेष डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जांच और उपचार प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर उनसे मिलने वाले बाहरी लोगों और परिचितों के मिलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिया स्वास्थ्य का अपडेट

कृषि मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही राजनीतिक हलकों और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद फोन पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उनके भाई जगमोहन मीणा से भी फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment