ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जो उसे प्रेम की ओर आकर्षित करते हैं साथ ही उसे प्रेम में सफलता भी दिलाते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति और युति को देखकर व्यक्ति के जीवन में प्रेम और उसके बाद में उसके प्रेम विवाह की संभावनाओं का बड़ी आसानी से पता लगाया जा सकता है। प्रेम जीवन (Love Life) केवल एक ग्रह से नहीं, बल्कि कुंडली के कई ग्रह-योगों से प्रभावित माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली के कई ग्रह और भाव इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ! जब जातक की कुंडली में शुक्र, चंद्र, मंगल और बृहस्पति ग्रह सकारात्मक स्थिति में स्थित होते हैं तो वह जातक अपनी लाइफ में सफल प्रेम के साथ ही प्रेम विवाह की ओर भी आगे बढ़ता है। प्रेम की ओर आकर्षित करने वाले प्रमुख ग्रह-
● शुक्र ग्रह-
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और भौतिकता यानि कि विलासिता की ओर आकर्षित करने वाला ग्रह माना गया है। यह शुक्र ग्रह प्रेम संबंधों में आकर्षण और रोमांच को दर्शाता है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में प्रेम की स्थिति को निर्धारित करता है। कुंडली में बली शुक्र ग्रह उस व्यक्ति को प्रेम में सफलता और आनंदपूर्ण वैवाहिक जीवन प्रदान करने की भी क्षमता रखता है लेकिन कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर और पाप ग्रहों से पीड़ित है तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में प्रेम को लेकर कहीं ना कहीं किसी न किसी मोड़ पर असफलता और असंतुष्टि का सामना करना पड़ेगा। तो आप भी यदि अपने जीवन में प्रेम को लेकर सफलता की इच्छा रखते हैं तो फिर निश्चित रूप से आपको शुक्र ग्रह को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपको ओपल रत्नों से युक्त शुक्र ग्रह का एक हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करके नियमित शुक्र ग्रह के जाप करने चाहिए।
● चंद्र ग्रह-
व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा उसके मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। जब चंद्रमा पूर्णिमा के करीब या फिर अपनी उच्च राशि वृषभ में या फिर कर्क राशि में हो तो ऐसी स्थिति में भी व्यक्ति की भावनाएं बड़ी कोमल और वह व्यक्ति भी सहज प्रवृत्ति का देखने को मिलता है। प्रेम में सफलता और भावनात्मक लगाव के साथ ही पारदर्शिता के लिए व्यक्ति को अपने चंद्रमा को मजबूत बनाए रखने का निश्चित रूप से प्रयास करना चाहिए और इसके लिए मोती रत्नों से युक्त चंद्र ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र लगाकर चंद्रमा के नियमित जाप करने चाहिए।
● मंगल ग्रह-
व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यह मंगल प्रेम में उत्साह और तीव्रता को दिखाता है। जब कुंडली में मंगल ग्रह अनुकूल स्थिति में हो तो वह व्यक्ति को प्रेम और रोमांस में सफलता मिलने की काफी संभावना बढ़ा देता है इसलिए मंगल ग्रह के नियमित उपाय करते रहने चाहिए।
● गुरु ग्रह-
कुंडली में गुरु सौभाग्य एवं विवाह के साथ ही पंचम भाव का भी कारक ग्रह है। पंचम भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है इसलिए गुरु की अनुकूलता और मजबूत स्थिति भी कुंडली में आवश्यक होती है।
● महत्वपूर्ण बात-
सिर्फ ग्रह ही प्रेम जीवन का परिणाम तय नहीं करते। रिश्ते की सफलता में आपसी सम्मान, विश्वास, संवाद, व्यवहार और सही निर्णय भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं।
● प्रेम जीवन में कौन-से भाव महत्वपूर्ण हैं?
5वाँ भाव – प्रेम संबंध, रोमांस।
7वाँ भाव – विवाह और जीवनसाथी।
2रा भाव – परिवार और वैवाहिक स्थिरता।
11वाँ भाव – इच्छाओं की पूर्ति और संबंधों का सहयोग।
Note- यह लेख ज्योतिष के दृष्टिकोण पर आधारित है और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से लिखा गया है।
