Rajsamand News: जमीन नामांतरण के बदले घूस लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

राजस्थान के राजसमंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी राहुल कुमार शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह रही कि जब पटवारी ने खुद को फंसता देखा, तो उसने रिश्वत की रकम अपने सरकारी निवास के टॉयलेट में फेंक दी। हालांकि, एसीबी टीम ने बाद में आरोपी की निशानदेही पर नोट बरामद कर लिए।

जानकारी के अनुसार, खमनोर तहसील के बड़ा भाणुजा (पटवार हल्का सेमा) के पटवारी ने एक जमीन की रजिस्ट्री के बाद उसके नामांतरण के काम के लिए परिवादी से 7000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी पहले ही 1000 रुपये ले चुका था और आज 4000 रुपये लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment