जयपुर, राजस्थान शिक्षा विभाग से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राचार्य, उप-प्राचार्य और व्याख्याताओं के तबादलों को लेकर विभाग अब बैकफुट पर आ गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने हाल ही में हुए तबादलों को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं।
निर्वाचन आयोग के दखल के बाद बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग (Election Commission) के संज्ञान लेने के बाद विभाग को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जताई गई आपत्तियों के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने तुरंत प्रभाव से नए निर्देश जारी किए हैं।
क्या है आदेश में?

आदेश के अनुसार, एसआईआर (SIR) कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगे सभी कार्मिकों के स्थानांतरण अब रद्द कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि:
- एसआईआर कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्मिकों का ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से निरस्त माना जाएगा।
- जिन शिक्षकों या अधिकारियों के तबादले हुए थे, उन्हें अब उनके पूर्व पदस्थापन स्थल (पुरानी जगह) पर ही वापस जॉइनिंग करनी होगी।
इन पदों पर पड़ेगा असर
विभाग के इस आदेश से सीधे तौर पर निम्नलिखित संवर्ग प्रभावित होंगे:
- प्राचार्य (Principal)
- उप-प्राचार्य (Vice-Principal)
- प्रधानाचार्य (Headmaster)
- व्याख्याता (Lecturer)
विभाग में मची खलबली
तबादलों के तुरंत बाद उनके रद्दीकरण के आदेश से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। निर्वाचन आयोग के सख्त रुख को देखते हुए विभाग ने किसी भी विवाद से बचने के लिए यह ‘यू-टर्न’ लिया है। अब इन सभी कार्मिकों को अपनी पुरानी जगहों पर ही सेवाएं देनी होंगी।
