जयपुर डिस्कॉम ने रचा इतिहास: प्रदेश का पहला ‘डिफेक्टिव मीटर फ्री’ निगम बना, अब नहीं आएंगे एवरेज बिल

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम (Jaipur Discom) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निगम अब प्रदेश का पहला ऐसा वितरण निगम बन गया है, जो गैर-कृषि श्रेणी में पूरी तरह से ‘डिफेक्टिव मीटर मुक्त’ (Defective Meter Free) है। इसका सीधा फायदा लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिन्हें अब औसत (Average) के बजाय वास्तविक उपभोग के आधार पर ही बिल भरना होगा।

सीएम ने दी बधाई, 18 सर्किलों में बदला गया सिस्टम जयपुर डिस्कॉम ने अपने सभी 18 सर्किलों में सिंगल फेज (शहरी व ग्रामीण) और थ्री फेज (गैर-कृषि) उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलकर नए कार्यशील मीटर लगा दिए हैं। पिछले दो वर्षों में निगम ने मिशन मोड पर काम करते हुए कुल 2,78,422 खराब मीटर बदले हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभियंताओं और कर्मचारियों को बधाई दी है।

खत्म होगा एवरेज बिलिंग का झंझट अब तक खराब मीटर होने की वजह से उपभोक्ताओं को औसत उपभोग के आधार पर बिल भेजा जाता था, जिससे अक्सर विवाद और शिकायतें होती थीं। अब सही मीटर लगने से:

  • उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिल मिलेंगे।
  • त्रुटिपूर्ण बिलिंग की शिकायतें कम होंगी।
  • वितरण हानि (Distribution Loss) का सही आकलन हो सकेगा।

निगम को हुआ करोड़ों का फायदा डिफेक्टिव मीटर्स के कारण निगम को भी भारी नुकसान हो रहा था। खराब मीटर होने पर उपभोक्ताओं को शुल्क में 5% की छूट देनी पड़ती थी।

  • वर्ष 2022-23: 9 करोड़ 41 लाख रुपये का भार।
  • वर्ष 2025-26: घटकर मात्र 16 लाख रुपये रह गया।

निगम ने बताया कि अब केवल कृषि श्रेणी में करीब 13,000 मीटर बदलना बाकी है, जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!