Expose Now विशेष रिपोर्ट: SOG का एक्शन, भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले 15 फरार शातिर अपराधियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

जयपुर। राजस्थान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को भंग करने वाले और विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे जालसाजों और नकल माफियाओं के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (SOG) ने एक आदेश जारी करते हुए विभिन्न जिलों के 15 शातिर वांछित अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसओजी राजस्थान पुलिस थाना जयपुर में दर्ज अभियोग संख्या 10/2024 के तहत की गई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 477, 477ए, 201, 109, 408, 409, 34, 120बी सहित ‘राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992′ और ’66डी आईटी एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले से जुड़े सभी आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं और फरार चल रहे हैं।

SOG के इस कड़े रुख से साफ है कि सरकार और पुलिस प्रशासन परीक्षा धांधली से जुड़े गिरोहों को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इन फरार आरोपियों की तलाश में राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसओजी) कुन्दन कंवरिया के स्तर से अनुमोदित इस आदेश में आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को भी इन वांछित अपराधियों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस और एसओजी टीम से संपर्क करें। सही सूचना देकर गिरफ्तारी कराने वाले नागरिक को नकद पुरस्कार दिया जाएगा और उनका नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

इन 15 मोस्ट वांटेड अपराधियों पर घोषित हुआ इनाम:

-नागेश कुमार पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी: पडाव की ढाणी, हरदास का बास, श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। (हाल सहायक लेखा अधिकारी, पंचायत समिति अजीतगढ़, जिला सीकर) — इनाम: 10,000/-

-संगीता विश्नोई पत्नी अशोक कुमार विश्नोई / पुत्री बाबूलाल विश्नोई, निवासी: सिया पोस्ट राजीव नगर, पुलिस थाना सांचौर, जिला जालौर। (हाल निवासी: गांव डेडवा पोस्ट जाखल, पुलिस थाना सांचौर, जिला जालौर) — इनाम: 10,000/-

-विकास पुत्र विद्याधर खेदर (जाट), निवासी: तारपुरा, पुलिस थाना दादिया, जिला सीकर। — इनाम: 10,000/-

-रामोवतार मीना पुत्र रामस्वरूप मीना, निवासी: निवाड़ी, पुलिस थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर। — इनाम: 10,000/-

-दिनेश किलका पुत्र मन्नाराम किलका (जाट), निवासी: डांसरोली, दांतारामगढ़, जिला सीकर। (हाल संचालक: एम.ए.डी. फाउंडेशन कोचिंग सेंटर शाहपुरा, जिला जयपुर) — इनाम: 10,000/-

-मनीष दाधीच पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा, निवासी: सागूर खुर्द, पोस्ट सागूर बड़ी, पुलिस थाना खुनखुना, जिला नागौर। — इनाम: 10,000/-

-भवानी शर्मा पुत्र इन्द्रचन्द शर्मा, निवासी: ओम विहार कॉलोनी, कोल्ड स्टोर के पास, कोटपूतली, जिला कोटपूतली बहरोड़। — इनाम: 10,000/-

-देवेन्द्र कुमार सैनी पुत्र रिछपाल सैनी, निवासी: प्लॉट नंबर 142, बालाजी विहार 29, न्यू लोहा मण्डी, माचेड़ा, पुलिस थाना हरमाड़ा, जयपुर। — इनाम: 10,000/-

-कमलेश कुमार पुत्र पांचाराम खिलेरी (विश्नोई), निवासी: इसरोल, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालौर। — इनाम: 10,000/-

-रेवती पुत्री रामकिशन विश्नोई, निवासी: बेणीसर, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर। — इनाम: 10,000/-

-राजमोहन मीना पुत्र सुरपत मीना, निवासी: हिंगोनी, पोस्ट ओलवाडा, जिला सवाई माधोपुर। — इनाम: 10,000/-

-रविन्द्र सैनी पुत्र देवेन्द्र कुमार सैनी, निवासी: प्लॉट नंबर 142, बालाजी विहार 29, न्यू लोहा मण्डी, माचेड़ा, पुलिस थाना हरमाड़ा, जयपुर। — इनाम: 10,000/-

-सुभाष मुवाल पुत्र सूरजमल मुवाल (जाट), निवासी: विशनपुरा उर्फ चारणवास, तहसील चौमू, police थाना सामोद, जिला जयपुर। — इनाम: 10,000/-

-दिनेश कुमार पुत्र माधाराम, निवासी: हालीवाव, पोस्ट केरीया, तहसील चितलवाना, जिला जालौर। — इनाम: 10,000/-

-श्रवण कुमार पुत्र भागीरथराम, निवासी: सुथारों का मोहल्ला, सांकड, जिला जालौर। — इनाम: 10,000/-

ब्यूरो रिपोर्ट, Expose Now

Share This Article
Leave a Comment