RPSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर (एनेस्थियोलॉजी) का परिणाम; इंटरव्यू के बाद 21 डॉक्टर्स बने असिस्टेंट प्रोफेसर, देखें पूरी डिटेल

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी दी है। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के तहत ब्रॉड स्पेशियलिटी विषय ‘एनेस्थियोलॉजी’ (Anesthesiology) के पदों पर भर्ती हेतु मुख्य सूची जारी कर दी है।

साक्षात्कार के 48 घंटे के भीतर परिणाम आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी देखने को मिली है। इन पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया हाल ही में संपन्न हुई थी।

  • साक्षात्कार की तारीखें: 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक।
  • परिणाम: साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद आयोग ने परिणाम जारी कर दिया।

21 अभ्यर्थियों का हुआ चयन आयोग सचिव के अनुसार, विज्ञापन संख्या 06/2021-22 के तहत विज्ञापित इन पदों के लिए साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमों के अनुसार कुल 21 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची (Main List) में सफल घोषित किया गया है। ये चयनित अभ्यर्थी अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेवाएं देंगे।

कहां देखें परिणाम? अभ्यर्थी अपना रोल नंबर, मेरिट क्रमांक और कटऑफ मार्क्स राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘News and Events’ सेक्शन में देख सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!