Rajasthan RTE Admission 2026: अब देना होगा PAN Card, फर्जी आय प्रमाण पत्र पर होगी FIR और दोगुनी वसूली

जयपुर: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निशुल्क प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एडमिशन लेने वालों पर नकेल कसने के लिए विभाग ने पहली बार पैन कार्ड (PAN Card) की जानकारी अनिवार्य की है।

महत्वपूर्ण तारीखें और नया शेड्यूल

RTE एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है:

  • आवेदन की अवधि: 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक।
  • लॉटरी की तिथि: 6 मार्च 2026।

फर्जीवाड़े पर होगा ‘डबल’ वार

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि कोई पेरेंट्स फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लेता पाया गया, तो उससे स्कूल की मूल फीस की दोगुनी राशि वसूली जाएगी। इसके साथ ही संबंधित स्कूल उस अभिभावक पर FIR भी दर्ज करवा सकेगा। पहली बार आवेदन पत्र में पैन कार्ड नंबर मांगा गया है, जिससे आय की सटीक जांच संभव हो सकेगी।

इन 4 क्लास में होंगे एडमिशन

पिछले साल तक केवल नर्सरी और फर्स्ट क्लास में ही फ्री एडमिशन होते थे, लेकिन इस सत्र से दायरा बढ़ा दिया गया है। अब नर्सरी, एलकेजी (LKG), यूकेजी (UKG) और फर्स्ट क्लास, इन चारों कक्षाओं में छात्र प्रवेश ले सकेंगे।

जांच की प्रक्रिया: स्कूल से विभाग तक

  1. प्रारंभिक जांच: स्कूल स्तर पर दस्तावेजों की जांच होगी; संदेह होने पर स्कूल पैन कार्ड मांग सकता है।
  2. ITR की मांग: यदि शिकायत विभाग तक पहुंचती है, तो विभाग अभिभावक से ITR (Income Tax Return) जमा करने को कह सकता है।
  3. ई-मित्र पर भी नजर: यदि किसी ई-मित्र संचालक ने फर्जी मोहर या हस्ताक्षर का उपयोग किया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
Share This Article
Leave a Comment