जयपुर: राजस्थान में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (Board of Investment – BOI) की छठी बैठक में प्रदेश में 46,000 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने विभिन्न सेक्टर की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं (Ultra Mega Projects) को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष ‘कस्टमाइज्ड पैकेज’ (Customized Package) को मंजूरी दे दी है।

किन सेक्टर्स में आएगा निवेश? मुख्यमंत्री ने जिन प्रस्तावों को स्वीकृति दी है, वे मुख्य रूप से निम्नलिखित सेक्टर्स से जुड़े हैं:
- सोलर मॉड्यूल एवं सेल मैन्यूफेक्चरिंग (Solar Module & Cell Manufacturing)
- नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)
- सीमेंट (Cement)
- माइंस और मिनरल्स (Mines & Minerals)
- ऑटोमोबाइल (Automobile)
- केमिकल, टेक्सटाइल एवं पर्यटन (Textile & Tourism)
12 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। स्वीकृत प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रत्यक्ष रूप से 12,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सीएम शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल राजस्व वृद्धि नहीं, बल्कि उसके साथ-साथ रोजगार का सृजन करना भी है।
राइजिंग राजस्थान और ODOP पर सीएम के सख्त निर्देश बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए:
- मॉनिटरिंग: रिप्स (RIPS) के तहत लाभ लेने वाली कंपनियों के निवेश की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
- Rising Rajasthan: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए MoUs की जिलेवार प्रगति की समीक्षा हो।
- ODOP (एक जिला-एक उत्पाद): इसे और अधिक प्रोत्साहित किया जाए।
- हस्तशिल्प: प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर स्थानीय हस्तशिल्प (Handicrafts) की बिक्री के लिए विशेष स्थान चिन्हित किए जाएं।
बैठक में ये रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सीएम) अखिल अरोड़ा, और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल सहित बीआईपी (BIP) के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
