जयपुर: राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों सहित देशभर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार फरवरी के अंत या मार्च 2026 की शुरुआत में किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है।
फरवरी के अंत तक आने की उम्मीद
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अटकलें तेज हैं कि फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में राशि डीबीटी (DBT) के जरिए भेजी जाएगी। इससे पहले, सरकार ने 19 नवंबर 2025 को योजना की 21वीं किस्त जारी की थी।
इन 3 कामों के बिना अटक सकता है पैसा
योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है, लेकिन किस्त पाने के लिए कुछ शर्तें अनिवार्य हैं। यदि आपके स्टेटस में ये अपडेट नहीं हैं, तो आपकी 2000 की किस्त रुक सकती है:
- e-KYC (ई-केवाईसी): यह सबसे अनिवार्य प्रक्रिया है। इसके बिना पैसा खाते में नहीं आएगा।
- Land Seeding (भूमि सत्यापन): आपका जमीन रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर ‘Yes’ मोड में अपडेट होना चाहिए।
- Aadhaar Linking: आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल्ड होना जरूरी है।
राजस्थान के किसान घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
यदि आप राजस्थान के लाभार्थी किसान हैं, तो इन 5 आसान स्टेप्स से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें (नंबर न होने पर मोबाइल से सर्च करें)।
- कैप्चा कोड भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- स्टेटस में देखें कि ‘e-KYC’ और ‘Land Seeding’ के आगे ‘YES’ लिखा है या नहीं। यदि यहाँ ‘No’ है, तो तुरंत अपने नजदीकी ई-मित्र या सीएससी केंद्र पर जाकर इसे ठीक करवाएं।
