Expose Now’ का असर: डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन ने जताया आभार, सिस्टम और जनता के बीच बना सेतु

राजस्थान के करौली जिले में चिकित्सा अधिकारियों के लंबे समय से लंबित प्रशासनिक कार्यों में बड़ी सफलता मिली है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) करौली द्वारा जिले के समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य DDO की ‘सर्विस बुक’ जारी कर दी गई है। सर्विस बुक जारी करने के मामले में डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन ने ‘Expose Now’ टीम का आभार व्यक्त किया है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज है सर्विस बुक

डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन (DWF) इंडिया के अनुसार, सर्विस बुक एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सीधे तौर पर चिकित्सक के सेवा रिकॉर्ड, करियर की प्रगति, वित्तीय पात्रता और पेशेवर सुरक्षा से जुड़ा होता है। इसमें हो रही देरी से चिकित्सा अधिकारियों के करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

पत्रकारिता ने पेश की मिसाल

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनीष खंडेलवाल ने ‘Expose Now’ न्यूज़ टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Expose Now के सक्रिय सहयोग और निरंतर फॉलो-अप से यह प्रक्रिया सुगम हो सकी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि मीडिया की सजगता ने प्रशासन और स्टेकहोल्डर्स के बीच एक सेतु का काम किया है, जिससे पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित हुआ है। फेडरेशन ने इस सहयोग को भविष्य में भी चिकित्सा बिरादरी के कल्याण के लिए जारी रखने की उम्मीद जताई है।

Share This Article
Leave a Comment