Jaipur Traffic Police Alert: चालान नहीं भरा तो अब घर आएगी पुलिस! 8 लाख वाहन चालकों की लिस्ट तैयार

जयपुर: अगर आप भी ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) को तोड़कर और चालान कटवाकर यह सोच रहे हैं कि कोई घर थोड़ी आएगा, तो अब सावधान हो जाइए। जयपुर ट्रैफिक पुलिस (Jaipur Traffic Police) ने पेंडिंग चालान वसूलने के लिए अब एक सख्त ‘डोर-टू-डोर’ अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत पुलिस अब सीधे आपके घर का दरवाजा खटखटाएगी और बकाया जुर्माना वसूलेगी।

8 लाख लोगों की लिस्ट तैयार

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक साल (1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026) का डेटा खंगाला है। इसमें करीब 8 लाख ऐसे वाहन चालक चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने अपना चालान नहीं भरा है। पुलिस ने इन डिफॉल्टर्स की अलग-अलग कैटेगरी बनाई है।

किनके घर सबसे पहले पहुंचेगी पुलिस?

ट्रैफिक डीसीपी (DCP) सुमीत मेहरडा के मुताबिक, शुरुआत में ‘टॉप लिस्ट’ वाले 1,200 से 1,500 बड़े डिफॉल्टर्स को चुना गया है। पुलिस सबसे पहले इनके घर जाएगी:

  • जिनका जुर्माने का अमाउंट (Pending Amount) बहुत ज्यादा है।
  • जो बार-बार खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते (Rash Driving) पकड़े गए हैं।
  • जिनके पास लग्जरी गाड़ियां हैं और वे जानबूझकर चालान जमा नहीं कर रहे हैं।

सिर्फ नोटिस नहीं, FIR भी दर्ज पुलिस का एक्शन सिर्फ घर जाने तक सीमित नहीं है। अब तक ऐसे 16 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 125 और 281 के तहत FIR भी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नियमों को तोड़कर जुर्माने से बचना अब मुश्किल होगा।

विधानसभा में गूंजा मुद्दा: सालभर में 27 लाख चालान राजस्थान विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

  • कुल चालान (2025): पुलिस ने प्रदेश भर में 27.61 लाख चालान काटे, जो पिछले साल (2024) से 10 लाख ज्यादा हैं।
  • सबसे ज्यादा चालान: ओवर-स्पीडिंग के 12.06 लाख मामले।
  • अन्य: बिना हेलमेट (5.23 लाख), बिना सीट बेल्ट (1.96 लाख) और ड्रंकन ड्राइविंग (69,000)।
Share This Article
Leave a Comment