नई दिल्ली: भारत ने तकनीक की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) के तहत दुनिया के सबसे बड़े एआई एक्सपो का उद्घाटन किया। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन ग्लोबल साउथ (Global South) में अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा सम्मेलन है।
आकाश अंबानी ने पीएम को दिखाया ‘डिजिटल भारत’ उद्घाटन के बाद पीएम मोदी रिलायंस जियो (Jio) के एआई पैवेलियन पहुंचे, जहां रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने उनका स्वागत किया।

- AI वाली महाभारत: यहां सबसे बड़ा आकर्षण एक विशाल स्क्रीन पर चल रहा ‘महाभारत’ का वीडियो था, जिसे पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया था।
- जियो संस्कृति (Jio Sanskriti): आकाश अंबानी ने पीएम को ‘जियो संस्कृति’ ऐप के बारे में जानकारी दी। यह ऐप एआई और डिजिटल आर्काइव के जरिए भारत के ऐतिहासिक स्थलों, कला, साहित्य और धार्मिक धरोहरों को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है। इसके जरिए यूजर घर बैठे इतिहास को जीवंत महसूस कर सकता है।
- अन्य इनोवेशन: पीएम मोदी ने यहां ‘जियो आरोग्य एआई’ (Jio Aarogya), ‘जियो शिक्षा’ और ‘जियो एआई होम’ जैसे मॉडल्स का भी जायजा लिया।
पीएम का मंत्र: ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ समिट की थीम तीन सूत्रों- ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ (People, Planet, Progress) पर आधारित है। पीएम मोदी ने एक्सपो में स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बात करते हुए कहा कि एआई का उद्देश्य सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि जन-कल्याण होना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा कि बुद्धिमत्ता और तर्कशीलता ही विज्ञान को जन-जन के लिए उपयोगी बनाती है।
दुनियाभर की नजरें दिल्ली पर
- स्केल: इस एक्सपो में 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स, 300 एग्जीक्यूटर्स और 13 देशों के पैवेलियन शामिल हैं।
- ग्लोबल लीडर्स: 19 फरवरी को पीएम मोदी मुख्य समिट को संबोधित करेंगे। इस दौरान सुंदर पिचाई (Google), सैम ऑल्टमैन (OpenAI) और इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस के राष्ट्रपति) जैसे दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं।
- स्टार्टअप्स से संवाद: पीएम मोदी ने ‘सर्वम एआई’ (Sarvam AI) और ‘वाधवानी एआई’ (Wadhwani AI) जैसे भारतीय स्टार्टअप्स के स्टॉल पर जाकर उनके एआई मॉडल्स को समझा जो भारतीय भाषाओं और हेल्थकेयर पर काम कर रहे हैं।
