सीएम भजनलाल की जनसुनवाई: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का उत्थान सरकार का केंद्र-बिन्दु; मौके पर समाधान से जनता खुश

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुए प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की नीतियों और योजनाओं के केंद्र में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का उत्थान है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे लोग बेहद खुश नजर आए।

अधिकारियों को दो टूक: कोताही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं को व्यक्तिशः सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए। श्री शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि लापरवाह कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी आमजन की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर ही परिवादियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!