CBSE Board Exam 2026: कल से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 26 देशों के 46 लाख छात्र होंगे शामिल; गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल बज गया है। कल यानी 17 फरवरी (सोमवार) से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस साल भारत सहित दुनिया के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और छात्रों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है।

कल पहला पेपर: 10वीं का मैथ्स, 12वीं का बायोटेक

शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं कक्षा का पहला पेपर मैथमेटिक्स (Mathematics) का होगा, जबकि 12वीं के छात्र पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) और शॉर्ट हैंड की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सुबह एक पारी में 10:30 बजे शुरू होंगी।

जरूरी निर्देश: 10 बजे तक सेंटर पहुंचना अनिवार्य CBSE ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को समय का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

  • प्रवेश का समय: छात्रों को सुबह 10:00 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • ट्रैफिक और मौसम: बोर्ड ने सलाह दी है कि ट्रैफिक जाम, वीआईपी मूवमेंट, मौसम की स्थिति और घर से सेंटर की दूरी का आकलन करके ही घर से निकलें ताकि देरी न हो।

बड़ा बदलाव: 10वीं की परीक्षाएं अब साल में 2 बार इस सत्र से CBSE ने 10वीं की परीक्षाओं को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।

  1. दूसरी परीक्षा कब: 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच हो सकती है।
  2. किन्हें मिलेगा मौका: जो छात्र पहली परीक्षा में कम से कम 3 विषयों में शामिल हुए हैं, वे ही दूसरी परीक्षा (सुधार/इंप्रूवमेंट) में बैठ सकेंगे।
  3. विषय: दूसरी परीक्षा (ऑप्शनल) में छात्र साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषाओं में से किन्हीं 3 विषयों में अपना प्रदर्शन सुधार सकते हैं।
  4. विंटर बाउंड स्कूल: सर्दियों में बंद रहने वाले स्कूलों के छात्रों को दोनों में से किसी भी परीक्षा में बैठने की छूट होगी।
Share This Article
Leave a Comment