करौली दंगे के ‘मास्टरमाइंड’ के बचाव में उतरे डोटासरा, विधायक दर्शन सिंह का पलटवार- ‘जमीन खो चुकी कांग्रेस अब सिर्फ भड़काने का काम कर रही’

By Admin

करौली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को करौली के कटकड़ गांव के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने ‘जल, जंगल, पहाड़’ बचाने को लेकर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जहां कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी, वहीं करौली दंगे के मास्टरमाइंड माने जाने वाले अमीउद्दीन खान का बचाव करते हुए भी नजर आए। इस पर स्थानीय विधायक ने तीखा पलटवार किया है।

करौली दंगे के मास्टरमाइंड के समर्थन में खुली कांग्रेस

करौली शहर में 2 अप्रैल 2022 को हुए दंगे के मास्टरमाइंड अमीनुद्दीन खान को लेकर राजनीति गरमा गई है। अमीनुद्दीन खान के समर्थन में कांग्रेस अब खुलकर सामने आ गई है। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का आरोप लगाया।

डोटासरा ने मंच से कहा कि करौली नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीउद्दीन खान को करौली दंगे का आरोपी बनाकर फंसाया जा रहा है। उसकी होटल पर बुलडोजर चलाने और पट्टा निरस्त करने की बात कही जा रही है। उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा,

“भजनलाल सरकार बताए कि क्या कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के भी पुश्तैनी पट्टे हैं? अगर हैं तो बताएं, वे जो कहेंगे हम वह करने को तैयार हैं।”

टीकाराम जूली की अधिकारियों को चेतावनी: ‘इलाज किया जाएगा’

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अधिकारियों को खुले मंच से चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जो अधिकारी डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और कानून पर काम नहीं कर रहे हैं और गरीब-मजदूर किसानों के आंसू नहीं देख रहे हैं, उनके कामों की जांच करवाई जाएगी और उनका ‘इलाज’ भी किया जाएगा।”

जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में एसआईआर (SIR) कार्यक्रम चल रहा है, मेरे विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार फॉर्म लगा दिए गए और अब नाम काटे जा रहे हैं। भाजपाइयों को डर है कि अगर टीकाराम जूली वापस जीत गया तो विधानसभा में फिर से भाजपा के खिलाफ बोलेगा, इसलिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है।

डोटासरा बोले- भाजपा ने लूटी किसानों की जमीन

पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सोलर के नाम पर किसानों की जमीन लुटा दी और किसानों की जमीन से तार गुजारते हुए गुजरात निकाल दिए।

डोटासरा ने टीकाराम जूली से कहा कि 28 तारीख से विधानसभा शुरू हो रही है, सभी विधायकों को बुलाओ और विधेयक को वापस करवाने के लिए मुद्दा उठवाओ। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके पहाड़ नहीं टूटने देंगे। उन्होंने कहा,

“अगर कोई पहाड़ तोड़ता है तो जिला प्रशासन के पास जाकर विरोध कीजिए। अगर फिर भी नहीं माने और कांग्रेस की जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी और खड़गे भी आएंगे और हम सब साथ मिलकर विरोध करेंगे।” साथ ही उन्होंने पंचायत चुनावों में कांग्रेस का ‘खटका’ दबाकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।

सम्मेलन में टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का पलटवार:

‘कांग्रेस की नहीं बची जमीन’ डोटासरा और जूली के बयानों पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अब कोई जमीन नहीं बची है, इसलिए वे केवल लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

  • क्रेडिट लेने की होड़: विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही एलान कर चुके हैं कि जल, जंगल और पहाड़ को खुर्द-बुर्द नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इसका झूठा श्रेय लेना चाहती है।
  • कांग्रेस राज में हुआ था MOU: दर्शन सिंह ने याद दिलाया कि जिस एमओयू (MOU) का विरोध हो रहा है, वह कांग्रेस सरकार में ही हुआ था।
  • वायरल वीडियो की याद दिलाई: उन्होंने कहा कि इन्हीं के विधायक घनश्याम महर ने विधानसभा में प्रश्न उठाया था कि “यहाँ सोने के पहाड़ निकलेंगे, गाड़ियों के उद्योग लगेंगे, बड़ी कंपनियां आएंगी और नीलामी से सरकार को फायदा होगा।” विधायक का यह वीडियो भी वायरल हुआ है।
  • अमीनुद्दीन पर जवाब: दंगे के आरोपी अमीनुद्दीन के मामले पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। अगर पट्टा गलत है तो सरकार जांच करेगी। कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी जांच कर रही है, जल्द ही ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा।

विधायक ने दावा किया कि भाजपा राज में विकास की कोई कमी नहीं रही है, 2 साल में जितने काम हुए हैं, वे कभी नहीं हुए। मुख्यमंत्री खुद प्रदेश के इलाकों में पहुंचकर दौरे कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!