खाटू श्यामजी मंदिर की सेवा परंपरा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मंदिर समिति की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मिला वैश्विक सम्मान

जयपुर/खाटूश्यामजी: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई है। मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा परंपराओं तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को सराहाते हुए ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (लंदन) द्वारा मंदिर को ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल हेरिटेज एक्सीलेंस अवॉर्ड’ और ‘वैश्विक पहचान प्रमाण-पत्र’ से सम्मानित किया गया है।

गरिमामयी समारोह में मिला सम्मान

यह सम्मान मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के भारत के सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी पंकज ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच

समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनकी संस्था दुनिया भर के उन धार्मिक स्थलों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का कार्य करती है, जो भारतीय आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से खाटू श्याम मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

इस गरिमामयी अवसर पर संस्था की कोऑर्डिनेटर (इंडिया) गरिमा जैन और विद्युत विभाग की ए.ई.एन. सपना शर्मा भी मौजूद रहीं। यह सम्मान न केवल खाटू श्याम मंदिर के लिए बल्कि संपूर्ण राजस्थान के धार्मिक पर्यटन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment