जयपुर – राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा मंगलवार को सहायक निदेशक – डीएनए डिवीजन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) प्रतियोगी परीक्षा- 2025 का सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि और विज्ञापन विवरण आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उक्त भर्ती अंतर्गत 28 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती के तहत 27 जनवरी 2026 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है।
