उदयपुर: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (South Indian Film Industry) की सबसे चर्चित और चहेती जोड़ी, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ‘पावर कपल’ झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहा है। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन तैयारियों की खबरें जोरों पर हैं।
26 फरवरी को बज सकती है शहनाई
खबर है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे। हाल के दिनों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा समेत कई बॉलीवुड और साउथ के सितारों ने उदयपुर को अपनी शादी के लिए चुना है, जिससे इस खबर को और बल मिल रहा है। बताया जा रहा है कि समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
‘नो-फोन पॉलिसी’ और NDA साइन कपल अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक:
- No-Phone Policy: मेहमानों को विवाह स्थल पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।
- NDA (Non-Disclosure Agreement): फोटोग्राफर्स, वेडिंग प्लानर्स और इवेंट टीम से सख्त NDA साइन कराया गया है ताकि शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके।
ठुकराया करोड़ों का OTT ऑफर
बताया जा रहा है कि एक बड़े ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ने रश्मिका और विजय की शादी के वीडियो राइट्स खरीदने के लिए मोटी रकम का ऑफर दिया था। लेकिन, कपल ने इसे ठुकरा दिया है। इससे साफ है कि वे अपनी निजी जिंदगी को किसी भी तरह के कमर्शियल एंगल और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।
