राजस्थान में मौसम का मिजाज मंगलवार शाम से ही अचानक बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के चलते आज (बुधवार) मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 29 जिलों के लिए डबल अलर्ट (ऑरेंज और येलो) जारी किया है। राजधानी जयपुर में सुबह 4 बजे से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है, जिससे एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है।
8 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’: तेज हवा और मेघगर्जन मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।
- प्रभावित जिले: सीकर, जयपुर, दौसा, चूरू, झुन्झनू, टोंक, अलवर और अजमेर।
- चेतावनी: इन जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। साथ ही, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
21 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ प्रदेश के अन्य 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।
- प्रभावित जिले: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और कोटपूतली।
- चेतावनी: यहां मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 20-30 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
जयपुर का हाल: ओलावृष्टि से सड़कें सफेद राजधानी जयपुर में आज (बुधवार) मौसम पूरी तरह बदल गया।
- सुबह 4 बजे से: शहर में तेज हवाओं और जबरदस्त बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हुई।
- ओलावृष्टि: शहर के दादी का फाटक और खिरणी फाटक समेत कई इलाकों में ओले (Hailstorm) भी गिरे हैं।
- तापमान: बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय लोगों को फिर से सर्दी महसूस हुई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यह बदलाव आया है। मंगलवार शाम से ही जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बादल छाने और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया था, जिसने आज जोर पकड़ लिया है।
