राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 जिलों के एसपी बदले, 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; देर रात जारी हुई सूची

जयपुर: राजस्थान सरकार ने शुक्रवार आधी रात के बाद पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 64 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है, जिसमें 22 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदल दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश में पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत हुए 9 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात किया गया है।

जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट में बदलाव

नई सूची के अनुसार, अजय सिंह को जयपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-I की जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी जयपुर में ट्रैफिक और महत्वपूर्ण जोन में युवा अधिकारियों को मौका दिया गया है। रंजीता शर्मा (2019 बैच) को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व, प्रशांत किरण (2021 बैच) को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम और निश्चय प्रसाद एम. (2021 बैच) को पुलिस उपायुक्त यातायात लगाया गया है। वहीं, कमल शेखावत को जोधपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पद पर नियुक्त किया गया है।

नशे और साइबर अपराध पर शिकंजा

नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी बदलाव किए गए हैं। डीआईजी योगेश यादव को एटीएस (ATS) में भेजा गया है, जबकि उनकी जगह डीआईजी अभिजीत सिंह को लगाया गया है। इसी टास्क फोर्स में अमित जैन को एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुमित मेहरड़ा को एसपी साइबर जयपुर की कमान सौंपी गई है।

महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां

डीआईजी आनंद शर्मा को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), राममूर्ति जोशी को डीआईजी एसीबी (ACB) उदयपुर और राशी डोगरा डुडी को सीआइडी-सीबी में डीआइजी लगाया गया है। विनय कुमार डी.एच. को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है।

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। पीयूष दीक्षित को करौली का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, वहीं झुंझुनूं में शानदार पारी खेलने वाले बृजेश ज्योति उपाध्याय को अब खैरथल-तिजारा की कमान सौंपी गई है।

22 जिलों के नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की सूची:

  • बीकानेर: मृदुल कच्छावा
  • अजमेर: हर्ष वर्धन अगरवाला
  • उदयपुर: डॉ. अमृता दुहन
  • जोधपुर ग्रामीण: पी.डी. नित्या
  • जयपुर ग्रामीण: संजीव नैन
  • नागौर: रोशन मीणा
  • बाड़मेर: नरेंद्र सिंह
  • पाली: मोनिका सेन
  • बांसवाड़ा: जयेष्ठा मैत्रयी
  • झुंझुनूं: सुधीर जोशी
  • चूरू: ज्ञान चन्द्र यादव
  • हनुमानगढ़: नरेंद्र सिंह मीणा
  • श्रीगंगानगर: हरी शंकर
  • बूंदी: अवनीश कुमार शर्मा
  • सिरोही: पुष्पेंद्र सिंह राठौड़
  • करौली: पीयूष दीक्षित
  • राजसमंद: हेमंत कलाल
  • कोटपूतली-बहरोड़: सतवीर सिंह
  • फलौदी: सतनाम सिंह
  • सलूम्बर: विशनाराम
  • डीग: कंबले शरण गोपीनाथ
  • भिवाड़ी: बृजेश ज्योति उपाध्याय (खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार)
Share This Article
Leave a Comment