GOOD NEWS: राजस्थान में ‘अपना बॉस’ बनने की होड़; 10 दिन में आए 5000+ आवेदन, 10 लाख का लोन और ब्याज भरेगी सरकार!

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का क्रेज: जयपुर से चूरू तक युवाओं का भारी उत्साह; जानिए किसे मिलेगा 10 लाख और किसे 7.5 लाख का फायदा

जयपुर। सरकारी नौकरी से इतर अब राजस्थान के युवाओं में ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का उत्साह देखने को मिल रहा है। भजनलाल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ (Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana) ने लॉन्च होते ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। योजना के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के महज 10 दिनों के भीतर ही 5,000 से अधिक युवाओं ने अपना उद्योग लगाने के लिए दावा पेश कर दिया है।

इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण ‘ब्याज मुक्त ऋण’ (Interest Free Loan) है, जिसमें सरकार ने 10 लाख रुपये तक के लोन पर लगने वाले 100% ब्याज को खुद भरने की जिम्मेदारी ली है।

सिर्फ 10 दिन, 5089 दावेदार: रिकॉर्ड तोड़ रिस्पॉन्स

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ओला ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को योजना का शुभारंभ किया था और 22 जनवरी से आवेदन शुरू हुए थे।

  • महज 10-12 दिनों में ही विभाग को 5,089 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
  • जिला महाप्रबंधक (DIC) अब इन आवेदनों की स्क्रूटनी कर जल्द ही ऋण स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजेंगे।
  • सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है।

लोन स्लैब: आपकी पढ़ाई तय करेगी लोन की राशि

सरकार ने इस योजना को दो श्रेणियों में बांटा है। आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ऋण और मार्जिन मनी की सीमा तय की गई है:

योग्यतासेक्टर (Sector)अधिकतम लोन राशिमार्जिन मनी (अनुदान)
8वीं से 12वीं पाससर्विस/ट्रेडिंग₹3.50 लाख₹35,000
मैन्युफैक्चरिंग₹7.50 लाख₹35,000
स्नातक / ITI / डिप्लोमासर्विस/ट्रेडिंग₹5.00 लाख₹50,000
मैन्युफैक्चरिंग₹10.00 लाख₹50,000

खास बात: इस लोन पर लगने वाले ब्याज का शत-प्रतिशत पुनर्भरण (Reimbursement) राज्य सरकार करेगी। इसके अलावा, CGTMSE गारंटी शुल्क का भुगतान भी सरकार करेगी।

जयपुर टॉप पर, शेखावाटी और मरुधरा भी पीछे नहीं

आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा रुझान है, लेकिन चूरू और बीकानेर जैसे जिले भी पीछे नहीं हैं।

  • टॉप 5 जिले: जयपुर (385), चूरू (270), बीकानेर (220), टोंक (212), हनुमानगढ़ (209)।
  • अन्य प्रमुख जिले: बूंदी, सीकर, श्रीगंगानगर, जोधपुर और दौसा में भी आवेदनों की संख्या 150 के पार जा चुकी है।

कैसे करें आवेदन? (How to Apply)

अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह मौका न चूकें:

  1. आवेदन SSO ID या ई-मित्र (E-Mitra) के माध्यम से ऑनलाइन होगा।
  2. जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो, मार्कशीट (शैक्षणिक/तकनीकी)।
  3. नोट: यदि संस्थागत आवेदन कर रहे हैं, तो आवेदक का 51% से अधिक स्वामित्व होना अनिवार्य है।
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!