राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई जिलों के कलक्टर बदले गए और मुख्यमंत्री सचिवालय में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई।
मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण नियुक्तियां
प्रशासनिक गलियारों में सबसे चर्चा का विषय मुख्यमंत्री सचिवालय में हुआ बदलाव। जयपुर के जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को अब मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया, साथ ही वे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के शासन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनके स्थान पर संदेश नायक को जयपुर का नया जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके अतिरिक्त मुकुल शर्मा, उत्सव कौशल और अमिता शर्मा को भी मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया।
कलक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव: टीना डाबी अब टोंक में
बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी का तबादला अब टोंक जिला कलक्टर के पद पर कर दिया गया। वहीं जोधपुर कलक्टर गौरव अग्रवाल को उदयपुर और उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त (उदयपुर) बनाया गया। बीकानेर की कमान अब निशांत जैन को सौंपी गई, जिन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया, करौली के नये कलेक्टर होगे अक्षय गोदारा।
IAS अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
| क्र.सं. | अधिकारी का नाम | नवीन पदस्थापन (New Posting) |
| 1 | डॉ. जोगा राम | शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन |
| 2 | राजन विशाल | मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, राजस्थान, जयपुर |
| 3 | डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी | सचिव, मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग |
| 4 | कन्हैया लाल स्वामी | संभागीय आयुक्त, जोधपुर |
| 5 | नकाते शिवप्रसाद मदन | प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड |
| 6 | संदेश नायक | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर |
| 7 | शिवांगी स्वर्णकार | विशिष्ट शासन सचिव, वित्त (बजट) विभाग |
| 8 | अनुपमा जोरवाल | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जैसलमेर |
| 9 | ओम प्रकाश कसेरा | आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं CEO, जयपुर स्मार्ट सिटी |
| 10 | नमित मेहता | आयुक्त, आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, उदयपुर |
| 11 | नम्रता वृष्णि | विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पैट्रोलियम विभाग, जयपुर |
| 12 | आलोक रंजन | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर |
| 13 | अरविन्द कुमार पोसवाल | आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर |
| 14 | डॉ. रश्मि शर्मा | राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा |
| 15 | लक्ष्मी नारायण मंत्री | आयुक्त, टी.ए.डी., उदयपुर एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग |
| 16 | कल्पना अग्रवाल | निदेशक, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, जयपुर |
| 17 | मुकुल शर्मा | विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर |
| 18 | गौरव अग्रवाल | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर |
| 19 | चिनमयी गोपाल | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर |
| 20 | शुभम चौधरी | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ |
| 21 | सुरेश कुमार ओला | प्रबन्ध निदेशक, रीको (RIICO) एवं आयुक्त, DMIC, जयपुर |
| 22 | आशीष मोदी | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सीकर |
| 23 | अंकित कुमार सिंह | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, फलौदी |
| 24 | प्रियंका गोस्वामी | स्टेट मिशन निदेशक, आजिविका परियोजनाएँ, जयपुर |
| 25 | राजेन्द्र कुमार वर्मा | संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर |
| 26 | अल्पा चौधरी | भू-प्रबन्ध आयुक्त एवं पदेन निदेशक, बन्दोबस्त, जयपुर |
| 27 | बाबूलाल गोयल | आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर |
| 28 | बाल मुकुन्द असावा | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बारां |
| 29 | बचनेश कुमार अग्रवाल | आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा |
| 30 | नीलाभ सक्सेना | आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी |
| 31 | निशांत जैन | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर |
| 32 | सौरभ स्वामी | प्रबन्ध निदेशक, राजफैड, जयपुर |
| 33 | अंजलि राजोरिया | संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर |
| 34 | टीना डाबी | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, टोंक |
| 35 | डॉ. अमित यादव | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, श्रीगंगानगर |
| 36 | प्रताप सिंह | संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-।।) विभाग, जयपुर |
| 37 | डॉ. मंजू | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़ |
| 38 | डॉ. रविन्द्र गोस्वामी | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, पाली |
| 39 | रोहिताश्च सिंह तोमर | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सिरोही |
| 40 | हरफूल सिंह यादव | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बूंदी |
| 41 | ललित कुमार | निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
| 42 | उत्सव कौशल | संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर |
| 43 | डॉ. गौरव सैनी | सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर |
| 44 | श्वेता चौहान | आयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान, जयपुर |
| 45 | अवधेश मीणा | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना – कुचामन |
| 46 | देवेन्द्र कुमार | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, नागौर |
| 47 | अक्षय गोदारा | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, करौली |
| 48 | डॉ. सौम्या झा | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, दौसा |
| 49 | डॉ. महेन्द्र खड़गावत | संयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण |
| 50 | अतुल प्रकाश | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा |
| 51 | देशल दान | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डूंगरपुर |
| 52 | मुहम्मद जुनैद पी पी | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सलुम्बर |
| 53 | मयंक मनीष | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीग |
| 54 | अपर्णा गुप्ता | जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली – बहरोड़ |
| 55 | अमिता शर्मा | संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर |
| 56 | नरेश कुमार गोयल | आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग |
| 57 | राहुल जैन | आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर |
| 58 | सिद्धार्थ पालानीचामी | आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर |
| 59 | जयदेव सी. एस. | अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर |
| 60 | रीया डाबी | सचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर |
| 61 | सोहन लाल | विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर |
| 62 | शैलजा पांडे | मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, बीकानेर |
| 63 | रजत यादव | विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर |
| 64 | अक्षत कुमार सिंह | विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर |
| 65 | गरिमा नरूला | विशेषाधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, जयपुर |
इन जिलों को मिले नए कलक्टर
सरकार ने बाड़मेर, टोंक, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, डूंगरपुर, बारां, जैसलमेर, फलौदी, प्रतापगढ़, करौली, और डीग सहित कई जिलों में नए जिला कलक्टरों की नियुक्ति की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये तबादले राज्यहित में तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
