करौली पुलिस का डबल स्ट्राइक: स्मैक के साथ महिला तस्कर और अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

करौली, जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कुड़गांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला तस्कर को स्मैक के साथ और एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ दबोचा है।

झाड़ियों में छिप रही थी महिला तस्कर

कुड़गांव थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि गश्त के दौरान यज्ञशाला के पास पुलिस टीम को देखकर एक महिला संदिग्ध अवस्था में पेड़ और झाड़ियों के पीछे छिपने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कांता मीणा (निवासी बीजलपुर) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.13 ग्राम अवैध स्मैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अब नशे के मुख्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।


देशी कट्टे के साथ मदनमोहन गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में, कुड़गांव से मकनपुर सड़क मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जाप्ते ने उसे धर दबोचा। आरोपी मदनमोहन (निवासी बिन्दापुरा) की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। लाइसेंस न होने पर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

विशेष योगदान: इस पूरी कार्रवाई और आरोपियों को पकड़ने में कांस्टेबल गणेश और कांस्टेबल सत्यभान की मुख्य भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!