जयपुर: “नेक्स्ट जेन ग्लोबल यूथ समिट 2026” में गूँजा नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में युवाओं के सबसे बड़े महाकुंभ “नेक्स्ट जेन ग्लोबल यूथ समिट 2026” का भव्य आयोजन हुआ। The Earth Association के तत्वावधान में 31 जनवरी को दुर्गापुरा स्थित SIAM ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक युवाओं ने हुंकार भरते हुए नशा मुक्ति और रोड सेफ्टी को अपनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथियों ने भरा युवाओं में जोश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत उपस्थित रहे।

  • डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। यदि युवा वर्ग जागरूक होकर नशे से दूरी बना ले और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करे, तो समाज की आधी समस्याएँ स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी।
  • सुरेश सिंह रावत ने युवाओं से नशा मुक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की और संस्था के प्रयासों की सराहना की।

प्रशासनिक अधिकारियों और दिग्गजों की उपस्थिति

समिट की अध्यक्षता वरिष्ठ RAS अधिकारी और संस्था के मेंटर पंकज ओझा ने की। कार्यक्रम में आईएएस राकेश शर्मा, रिटायर्ड आईपीएस हरी मीणा, आईपीएस रानू शर्मा और कृषि अनुसंधान विश्वविद्यालय के डॉ. के.के. मीना सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से युवाओं का मार्गदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सामाजिक संदेश

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने केवल भाषणों से ही नहीं, बल्कि डांस, सिंगिंग, स्पीच, पोएट्री और फैशन शो के माध्यम से यह साबित किया कि एक खुशहाल और रोमांचक जीवन बिना नशे के भी संभव है। संस्था की निदेशक डॉ. हेमलता शर्मा ने बताया कि संस्था के 500 से अधिक वॉलिंटियर्स वर्तमान में ग्राउंड लेवल पर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

सहयोगी संस्थाएं

इस आयोजन की सफलता में Right Uni., IBT, JK Business School (गुरुग्राम) और शूलिनी यूनिवर्सिटी (हिमाचल प्रदेश) ने स्पॉन्सरशिप पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, जलज शर्मा, नीरज शर्मा और डॉ. नीतू सहित कई शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!