राजस्थान डिजिफेस्ट 2026: सिनेमा और नवाचार का अनूठा संगम, आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का मंगलवार को होगा समापन

जयपुर, जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी (JECC) में चल रहे ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026’ के तहत आयोजित ‘आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान’ अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार, 6 जनवरी को इस तीन दिवसीय उत्सव का समापन होगा, जो देश-विदेश के स्वतंत्र सिनेमा, डॉक्यूमेंट्री और तकनीकी नवाचारों का गवाह बना।

सामाजिक यथार्थ और संस्कृति का सिनेमाई सफर

फेस्टिवल के आखिरी दिन विभिन्न हॉल्स में चयनित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जो मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक मुद्दों और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हैं:

  • हॉल सितारा: यहाँ ‘मैडनेस ऑफ मेडली’, ‘ग्रिडः द डेली ब्रेड’, ‘द अननोन फिल्ममेकर’ और ‘सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
  • हॉल मनचाहा: दर्शकों को ‘नया पथ’, ‘ए कलर आई नेमेड ब्लू’, ‘टुट वरी हांडायानी’ और ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ जैसी फिल्में देखने को मिलेंगी।
  • हॉल पृथ्वी: यहाँ सामाजिक चेतना और समकालीन मुद्दों पर केंद्रित ‘टेसू के फूल’, ‘द लॉस्ट पैराडाइज’, ‘अलमारी का अचार’ और ‘द गैम्बल ऑफ टाइम’ जैसी फिल्मों पर विमर्श होगा।
  • विशेष स्क्रीनिंग: स्वतंत्र सिनेमा की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में ‘मिक ड्रॉप’, ‘खबर’ और ‘द साइलेंट अप्लॉज’ जैसी फिल्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मास्टरक्लास: अत्याधुनिक तकनीक का लाइव डेमो

फिल्म फेस्टिवल का एक बड़ा आकर्षण हॉल उदय में आयोजित होने वाली 2 घंटे की विशेष मास्टरक्लास होगी। इसमें फिल्म निर्माण से जुड़े युवाओं और प्रोफेशनल के लिए अत्याधुनिक सिनेमा कैमरों की क्षमताओं का लाइव डेमो दिया जाएगा। यह सत्र व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Training) के माध्यम से सिनेमा में उभरती तकनीकों की जानकारी प्रदान करेगा।

रचनात्मकता और संवाद का मंच

फेस्टिवल ने न केवल फिल्मों को मंच दिया, बल्कि ‘नवाचार और रचनात्मक संवाद’ के माध्यम से फिल्मकारों और तकनीक विशेषज्ञों को एक साथ लाने का सफल प्रयास किया है। मंगलवार को विशेष समापन प्रस्तुतियों के साथ इस सिने-उत्सव का विदाई समारोह आयोजित होगा।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!