आरती डोगरा का ‘पावरफुल’ विजन: जयपुर डिस्कॉम में रचा इतिहास, 26 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा!

जयपुर डिस्कॉम में पिछले 26 सालों से जिस रिकॉर्ड का इंतजार था, उसे वर्तमान CMD आरती डोगरा (IAS) ने अपनी प्रशासनिक कुशलता और कड़े फैसलों से हकीकत में बदल दिया है। भजनलाल सरकार के मार्गदर्शन में आरती डोगरा ने डिस्कॉम को घाटे से उबारकर मुनाफे की नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। 26 साल का सूखा खत्म करते हुए डिस्कॉम ने इस बार 102% राजस्व वसूली कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है।

आरती डोगरा का ‘मैनेजमेंट मंत्र’

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विजन को धरातल पर उतारने का पूरा श्रेय CMD आरती डोगरा की ‘ग्राउंड लेवल मॉनिटरिंग’ को जाता है। उन्होंने केवल फाइलों पर आदेश नहीं दिए, बल्कि खुद एक-एक सर्किल की बारीकी से समीक्षा की। उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का ही नतीजा है कि पुराने बकायेदारों की तिजोरियों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली संभव हो सकी।

ऐतिहासिक आंकड़े: आरती डोगरा की बड़ी जीत

इस वित्तीय वर्ष में जयपुर डिस्कॉम ने जो कर दिखाया है, वह किसी अजूबे से कम नहीं है:

  • लक्ष्य (Target): 28,863 करोड़ रुपये का असेसमेंट।
  • वसूली (Recovery): 29,374 करोड़ रुपये का धमाकेदार राजस्व!
  • उपलब्धि: लक्ष्य के मुकाबले 102% की शानदार रिकवरी।

‘टीम डोगरा’ का हर खिलाड़ी रहा अव्वल

आरती डोगरा के नेतृत्व की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि उन्होंने केवल चुनिंदा शहरों पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि पूरे डिस्कॉम में ‘परफॉरमेंस कल्चर’ पैदा किया। इसी का परिणाम है कि जयपुर डिस्कॉम का एक भी सर्किल ऐसा नहीं रहा जिसने 100% से कम वसूली की हो। उन्होंने फील्ड के छोटे से छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारियों तक को जवाबदेह बनाया, जिससे बिजली चोरी और लीकेज पर लगाम लगी।

कामयाबी का राज: अनुशासन और विजन

जहाँ पहले बिजली विभाग घाटे और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहता था, वहीं आरती डोगरा ने सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। उनकी सटीक प्लानिंग ने लापरवाह अधिकारियों की कार्यप्रणाली बदली और मेहनती टीम को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। यह शानदार राजस्व वसूली साबित करती है कि अगर नेतृत्व आरती डोगरा जैसा हो, तो सरकारी महकमे भी किसी भी कॉर्पोरेट कंपनी से बेहतर नतीजे दे सकते हैं।

यह जीत सिर्फ आंकड़ों की नहीं है, बल्कि राजस्थान की ऊर्जा नीति को मिली एक नई और मजबूत दिशा की है।

Share This Article
Leave a Comment